फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीय साक्षरता परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई गई। शिक्षा प्रेरक अमित बेनीवाल ने बताया कि रविवार को 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें तीन विषयों के बारे में प्रश्न पूछे गए। पढ़ना, लिखना, अंकगणित संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनमें शब्दों को चित्रों से मिलाना, गोले में दिए गए शब्द में पांच वाक्य बनाना, फलों व सब्जियों के नाम, अपने रिश्तेदारों के नाम व पता लिखना, कोई गीत या कविता की पंक्तियां लिखना आदि प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर इंचार्ज अध्यापिका आरती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें