खतौली। सड़क हादसे में मारे गए किशोरों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सांसद डॉ. संजीव बालियान ने किशोरों की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। मोहल्ला श्यामपुरी के रहने वाले नैतिक उर्फ कार्तिक व नवजोत सिंह उर्फ छोटू की बुधवार को बिजलीघर के सामने भैंसाली डिपो की बस ने कुचल डाला था। हादसे में दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद डॉ. संजीव बालियान पहुंचे और मृतक किशोरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बालियान ने दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषता की। श्रद्धांजलि सभा में सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, अजय जनमेजय, पूर्व सभासद अनुज सहरावत, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, नरेंद्र सिंह गहलौत, मोनू मंगवानी, अंकुर सिंघल, गौरी शंकर गोरी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।