बुढ़ाना। पद्मावत फिल्म को रिलीज न करने की मांग को लेकर ठाकुर समाज के युवाओं ने कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने फिल्म निर्देशक का पुतला जलाया। इस मौके पर मोनू, भारत, अभिषेक, सतेंद्र मौजूद रहे।