फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना में ठंड से दूधिया की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना में ठंड से दूधिया की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। ठंड लगने से दूधिया की मौत हो गई। दूधिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ से मृतक परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
गांव मोरना के मोहल्ला बाजार निवासी 48 वर्षीय शरीफ पुत्र अब्दुल मजीद आसपास के गांवों में जाकर घरों से दूध को खरीद कर बेचने का कार्य करता था। बुधवार शाम शरीफ दूध लेने के लिए पड़ोस के गांव वजीराबाद में गया। गांव में पहुंचते ही शरीफ को तेज ठंड का आभास हुआ तथा वह बेहोश हो गया। वजीराबाद के ग्रामीणों द्वारा शरीफ के परिजनों को सूचना दी गई। बेहोश शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शरीफ मौत हो गई। दूधिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर उसके शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों का चालान कर छोड़ा
मोरना। मोरना चौकी के प्रभारी तेजसिंह यादव व कार्यवाहक थाना प्रभारी ओंकारनाथ पांडेय द्वारा मोरना के जानसठ मार्ग पर बालू से भरे 11 ट्रकों को पकड़ा था। शुक्रवार को पुलिस ने मात्र एक हजार रुपये का चालान कर ट्रकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें