पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों का बखान
बुढ़ाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा तथा देहात क्षेत्रों में उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लड्डू बांटकर उनकी नीतियों का प्रचार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियां बताई। त्यागी कोल्ड स्टोरेज पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। उनकी नीतियों का प्रचार प्रसार किया गया। क्षेत्र के गांव बिटावदा, इटावा, राजपुर-छाजपुर, परासौली, दुर्गनपुर, बिराल, गढ़ी सखावतपुर सहित कई गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, भाजपा नेता नितिन मलिक, विनीत कात्यान, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, मुकेश, राजेश, पुष्पेंद्र, सुधीर आदि कार्यकर्ता कार्यक्रमों में शामिल रहे।