फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर मरीजे मिले, अधीक्षक-डॉक्टर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाख जतन के बाद भी चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मुखिया ने रामपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। पीएचसी पर मरीज तो मिले, लेकिन अधीक्षक, एनएएम समेत 12 लोग अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ भड़क गए और अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा करीब एक घंटे तक सीएमओ ने खुद मरीज देखे और उन्हें उपचार दिलाया।
विज्ञापन

रामपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर को सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर हो गई। केंद्र पर अधीक्षक डॉ वालिया उस्मानी, एनएएम आरती, आरती नहारिया, अक्षी पुंडीर, जुऐंद्री रानी, कंचन, रेखा, सुषमा देवी, ऋतु, सविता, चौकीदार अमित पुंडीर अनुपस्थित मिले। इसके अलावा स्टाफ नर्स सौलानी 22 नवंबर से अनुपस्थित चल रही है। इसकी विभाग को कोई जानकारी नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में स्टाफ नदारद मिलने से सीएमओ का पारा चढ़ गया। सीएमओ ने सभी का एक दिन वेतन काटने के साथ तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। पीएचसी पर मरीजों की लाइन देखकर सीएमओ ने खुद उपचार किया। करीब 10 मरीजों को चेकअप कर उन्हें उपचार दिलाया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि अब रोजाना केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें