फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किराएदार से मालिक का मकान खाली कराया। गांव सठेड़ी निवासी नरेश का रेलवे रोड पर पंजाबी कालोनी में खाली मकान पड़ा हुआ था। 15 वर्ष पूर्व नरेश ने अपना मकान यासीन को किराए पर दिया था। किराया मांगने पर यासीन ने मकान खाली नहीं किया और कोर्ट में चला गया। कोर्ट में पिछले कई साल से मुकदमा चल रहा था। मकान मालिक मुकदमा जीत गया था और कोर्ट ने पुलिस को मकान खाली कराने के आदेश भी जारी कर दिए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मकान खाली कराने पहुंची। मकान बंद होने पर पुलिस ने यासीन से फोन करके किराएदार को आने के लिए कहा। पुलिस के कहने पर भी किराएदार नहीं आया। जिस पर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर किराएदार का सामान बाहर निकलवा दिया। पुलिस ने मकान पर मालिक का ताला भी डलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें