फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत राणा के नेतृत्व कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कहा कि गांव मढ़करीमपुर के किसान मूलचंद की 10 दिसंबर को सदमे में मौत हो गई थी। मृतक की भूमि को रेलवे विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई थी, लेकिन अभी तक मुआवजा तक नहीं मिला था। जिस कारण किसान बैंक का कर्ज भी चुकता नहीं कर सका था। इसी सदमे में उसकी मौत हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मुआवजा देने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगने वाले दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक किसान के पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। मौके पर अरविंद, प्रिंस, गौरव, रविंद्र कुमार, मनीष, कपिल, विक्की, अजीत, अरुण, कुलदीप, राजू, भोला, अरुण, अमित, जलसिंह, विनोद, किशोर, नितिन, विशाल, अमरीश, दीपक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें