फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में टीम बी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सिद्धार्थ महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। खो-खो में कॉलेज की बी टीम ने बाजी मारी। ब्लॉक की सीमा से सटे गांव आखलौर खेड़ी में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कल्लन सिंह एवं कॉलेज चेयरमैन डॉ महक सिंह ने किया। पहले दिन हुए खेल म्यूजिकल रेस में बीए प्रथम वर्ष की अंजलि प्रथम और बीएससी की संगीता से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के सचिन विजेता बने और बीकॉम प्रथम वर्ष के रुचिन और दीपक ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की सोनम और शिवानी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की पूजा तीसरे पायदान पर रही। प्राचार्य डॉ केपी सिंह के निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ बलजोर सिंह, डिंपल, सोनिया, सविता, पूजा, गौरव कुमार, विशेष और संजीव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें