बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली रोड पर बुधवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास सेंटर का उद्घाटन हुआ। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर जसबीर गिरी ने बताया कि इस योजना में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों एवं सेल्समैन को दो दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे दुकानदारों को पूर्व कौशल एवं अनुभव के आधार पर उनके हुनर को नई पहचान दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा पास करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। प्रमाण पत्र के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक विकास और उर्मिला के साथ पीयूष गोयल, आरिफ, अनुज मोंटू, शमा परवीन, मो. रहमान, गौरव गर्ग, हिमानी, नरेश कुमार आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता वीरेंद्र प्रसाद मित्तल ने किया।