रतनपुरी। दयालपुरी स्थित सहज पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीश चंद्र त्यागी और विद्यालय प्रबंधक विजयपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में सफलता हाउस ने संयम हाउस की टीम को कड़े मुकाबले में हराया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। अंत में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों के समक्ष बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका विद्यालय कोच मोहित सोम ने निभाई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय कोर्डिनेटर संदीप कुशवाहा, नीतू सोम, सोहित अहलावत, शक्ति, रविंद्र सोम आदि समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा।