सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी अहसान बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव से बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर जा रहा था। कस्बे के खतौली मोड़ के पास गांव भैंसाना निवासी फातिमा से सड़क पार करते समय अहसान की बाइक टक्करा गई। इस घटना में अहसान, फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं, बागपत जनपद के गांव झुंडपुर मिलाना निवासी धर्मेंद्र की बाइक बजाज चीनी मिल के सामने इनोवा कार से टकरा गई। कार की टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।