फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या सेन ने गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। रोहतक में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या सेन ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 3 नवंबर से 5 नवंबर तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में हुई इस चैंपियनशिप में मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी दिव्या सेन ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 68 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की महिला पहलवान मोनिका को हराकर गोल्ड मेडल जीता। दिव्या सेन मेरठ यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई कर रही है। यह जानकारी दिव्या के पिता सूरजवीर ने दी। दिव्या की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें