फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्राफी टीम ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर और शामली से 12 का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल में मुजफ्फरनगर और शामली जनपद से 12 खिलाड़ियों का चयन 27 अगस्त से कानपुर में होने वाले अंतिम ट्रायल के लिए किया गया।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल के आधार पर शामली से मानवेंद्र चौधरी और हिमांशु चौधरी, मुजफ्फरनगर से अंकुर कुमार, वासुदेव सैनी, शुभम अग्रवाल, नागेंद्र चौधरी, सोनू कुमार, आर्यन मलिक, मोहित कुमार, अनुज कुमार, आशीष गोयल, अमित सैनी शामिल है। ट्रायल पर चयनकर्ता विकास राठी, रोहित चौधरी, कुमार गौरव सिद्धार्थ, मनीष त्यागी और रवि कौशिक उपस्थित रहे। सभी चयनित खिलाड़ियों को 27 अगस्त की सुबह सात बजे कमला क्लब पर रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता बच्चों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में वंदेमातरम प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद की ओर से जेवी पब्लिक स्कूल में हुई थी। एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। राहुल, अक्षिता, गरिमा गुप्ता, विधि विश्नोई, वृंदा, मनन भारद्वाज, अमन, साक्षत, आयुष तथा यश का सम्मानित किया। उनका गीत वीना शर्मा के कुशल निर्देशन में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें