फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बालिका से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार मार्च 2017 को छह साल की मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता विनय अरोरा और दीपक गौतम ने बताया कि चार मार्च 2017 को छह साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन में बच्ची एक ईंख के खेत में गंभीर हालत में बरामद हुई थी। मासूम ने परिजनों को बताया था कि टॉफी का लालच देकर पड़ोसी उसे जंगल में लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी अब्दुल रहीम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अब्दुल रहीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो में हुई। अदालत ने दोषी को धारा 6 लैंगिक अपराध से बालकों के संरक्षण अधिनियम के लिए 20 साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड नहीं देने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें