फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कक्षा दो के छात्र के अपहरण और हत्या के दोषी को उम्र कैद

Fri, 10 Nov 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शामली के रशीदगढ़ गांव में कक्षा दो के छात्र के अपहरण और हत्या के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दस लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-13 की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया।
शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर 2014 को अर्पण पब्लिक स्कूल का कक्षा दो का छात्र अनस सुबह प्याज लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर के समय पीड़ित पक्ष के घेर में लिफाफा पड़ा मिला। जिसमें बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन कर गांव के ही विपिन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने गांव के पास से ही अपहृत बच्चे का शव बरामद कराया। अपहरण के बाद भेद खुल जाने के डर से बच्चे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के पिता ताहिर ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गांव के ही आरोपी विपिन और आजाद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-13 में हुई। अदालत ने दोषी विपिन को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। छह नवंबर को अपहरण और हत्या का दोष सिद्ध होते ही आजाद अदालत से फरार हो गया था। इसी वजह से केवल विपिन को सजा सुनाई गई। अदालत ने दोषी आजाद की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें