फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के गांव में मासूम से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट की पीठासीन अधिकारी अलका भारती ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

पांच साल की मासूम बच्ची 27 अप्रैल 2024 को घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी महकार मासूम को बहलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट में हुई।
अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। बुधवार को आरोपी महकार पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड, छेड़छाड़ में तीन साल का कारावास और चार हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें