फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैनामा कराने जा रहे व्यक्ति का बैग काटकर चार लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद थाना क्षेत्र से मुजफ्फरनगर में बैनामा कराने आया था व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर रोडवेज बस से उतरते वक्त व्यक्ति के बैग काट कर चार लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को तहरीर दे दी गई हैं।
जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के हरशुवाड़ा गांंव के रहने वाले मोहम्मद जाहिद को 17 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में एक मकान का बैनामा करना था। बैनामा कराने के लिए उन्होंने चार लाख रुपये कपडे़ के बैग में रखे थे। वह शनिवार को दस बजे रोडवेज बस से मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। महावीर चौक पर बस से उतरे तो उन्हें बैग कटा हुआ दिखाई दिया। देखने पर पाया कि बैग में रखे चार लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आसपास मौजूद लोगों व बस के चालक परिचालक से भी इस बारे में बातचीत की। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें