फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ पहला सत्र

विज्ञापन
पुलिस लाइन के प्रशिक्षण केंद्र में साइबर क्राइम की रोकथाम को दिया जा रहा प्रशिक्षण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
साइबर क्राइम संबंधी पहले सत्र में 20 प्रशिक्षु हुए शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुरादाबाद व सीतापुर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की तर्ज पर जनपद में शुरू हुए प्रदेश के पहले जिला प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार से साइबर क्राइम से संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई। इसमें 20 प्रशिक्षुओं को साइबर क्राइम से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला में तीन-तीन घंटे के दो सत्र सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रखे गए। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र की पहली कार्यशाला में नोडल अफसर एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह, एसपी एडिशनल दीक्षा सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें साइबर क्राइम एंड फ्रॉड एनालिसिस एक्सपर्ट ट्रेनर संजय मिश्रा, इंस्पेक्टर संजीव भटनागर, एएसपी विवेक कुमार ने प्रशिक्षुओं को साइबर क्राइम व उससे निपटने की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पहली कार्यशाला में कांस्टेबल राहुल, सुमित के साथ ही एसआई दीपक मावी, एसआई सीमा सिंह के साथ ही कांस्टेबल राहुल व सुमित समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। यह कार्यशाला रविवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें