भायला कलां में बुखार से 10 दिन में 20 लोगों की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना के साथ-साथ बुखार भी लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। भायला कलां में भी पिछले 10 दिन के भीतर बुखार से करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
देबबंद तहसील से बड़े गांव भायला कलां के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुशलपाल सिंह ने बताया कि ओमवीर सिंह (57), बंसत (48), रामपाल कोरी (50), लाल्ला पंडित की पत्नी, कंवरपाल (60), सुरेश की पत्नी राजवती (59) समेत करीब 20 लोगों की पिछले 10 दिन के भीतर बुखार से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से गांव में सैनिटाइजेशन अभियान नहीं चलाया गया। ग्रामीण अपने स्तर से ही अपने घरों व आसपास सफाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कोविड की जांच कराने और बुखार पीड़ितों के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है।