फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 और कोरोना संक्रमित मिले, 50 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना के 20 और मरीज मिले हैं, जबकि 50 मरीज ठीक हुए हैं। अब भी जिले में 357 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को आए जांच रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र में 14, बुढ़ाना ब्लाक में तीन, बघरा क्षेत्र में एक, खतौली में एक, मोरना में एक मरीज मिला है। शहरी क्षेत्र में नई मंडी में तीन मरीज मिले। खालापार, गोशाला, कृष्णापुरी, अंबा विहार, पुलिस लाइन, इंदिरा कालोनी, लंबा बाजार, कमला नगर, महालक्ष्मी एक्लेव, कूकड़ा में भी मरीज पाए गए। अब जनपद में 7873 केस कोरोना के हो गए है, जिनमें से 7416 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 357 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें