फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। जिले के 20 दरोगा वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक बन गए है। एसएसपी विनीत जायसवाल और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने तीसरा स्टार लगाया। शासन ने प्रदेश में 1107 दरोगाओं को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी है। इनमें मुजफ्फरनगर जिले में तैनात 20 दरोगा भी शामिल है। इनमें सीसीटीएनएस प्रभारी रहीसुउल खान, मीरपाल तेवतिया, सुदेश कुमार, खालापार चौकी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, लोकेंद्र पाल, ब्रजभूषण शर्मा, कृष्ण कुमार, चंद्र सेन, गिरीश चंद्र, लोकेंद्र पाल, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, अमरपाल शर्मा, हरीराज सिंह, सुखबीर सिंह, केंद्र दत्त गौतम, देवेंद्र शर्मा व सुनील मिश्रा को बुधवार को निरीक्षक बनने पर एसएसपी कार्यालय में तीसरा स्टार लगाया गया।