फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 2.34 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 2.34 लाख रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बड़कली निवासी ग्रामीण के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर अलग-अलग शहरों में एटीएम से उसके बैंक खाते से 2.34 लाख रुपये साफ कर दिए गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी लक्ष्मीचंद ने तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता गांव के ही बैंक शाखा में है। पीड़ित का कहना है कि उसके एटीएम कार्ड की शातिरों द्वारा किसी तरीके से क्लोनिंग कर ली गई। इसके बाद 14 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच शातिरों ने फर्जी एटीएम कार्ड के जरिये लक्ष्मीचंद के बैंक खाते से अलग-अलग शहरों में जाकर 2.34 लाख रुपये निकाल लिए। इनमें से 20 हजार रुपये किसी बैंक खाते में भी ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक खाते से 2.34 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण के होश उड़ गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें