फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा के छात्र छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मदरसा फैज-ए खालिद तथा मदरसा तैय्यबा का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मदरसा फैज-ए खालिद के छात्र फैजान, इरशाद तथा 12 छात्र-छात्राओं ने कुरान-ए करीम मुसल्लम करने पर शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक हाफिज डॉ. साजिद ने कहा कि बच्चों को अन्य शिक्षा के साथ साथ धार्मिक शिक्षा का भी ज्ञान होना चाहिए। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी बच्चे जिनमें सायन, फैजान, इरशाद, उमेर, अब्दुल्लाह, हाफिज मोहम्मद समीर, जीशान कारी, इंतजार व आसिफ को भी शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल रहमान नकवी, मूसा, कासिम, मौलाना यासीन, हाफिज अमीर फैसल, सलमान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअत उलेमा-ए हिंद के जानसठ नगर अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान व संचालन मोहम्मद शाहिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें