फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित को मिलेगा छह लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रित को मिलेगा छह लाख मुआवजा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार बिजेंद्र की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। ग्रामीणों ने मृतक आश्रित के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। खाईखेड़ी शुगर मिल के अधिकारियों ने मृतक के परिजन को छह लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मंगलवार रात्रि करीब आठ बजे गांव बरला निवासी बिजेंद्र अपने पिता सागर का भोजन लेकर बरला-बसेड़ा मार्ग पर स्थित रोड़ी प्लांट पर साइकिल से जा रहा था। पीछे से आए गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर जाम खुलवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। रात्रि दो बजे सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने मिल अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की। शुगर मिल की ओर से मृतक के परिजनों को छह लाख रुपये का चेक देकर मृतक के एक पुत्र को मिल में नौकरी देने की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद ही पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र सुनील ने अज्ञात में चालक के विरुद्ध छपार थाने में दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें