फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने पुस्तक का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने पुस्तक का किया विमोचन
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी की प्रथम मासिक बरसी पर जोहरा रोड देव पब्लिक स्कूल में हजारों किसान जुटे। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चंद्रपाल फौजी द्वारा किसानों के लिए किए गए संघर्ष पर अशोक बालियान द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रपाल फौजी के आकस्मिक निधन से संगठन को भारी क्षति हुई है। यूनियन द्वारा उनके बेटे मोहित बालियान को यूनियन में जून महीने में हरिद्वार में होने वाले शिविर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि चंद्रपाल फौजी ने स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ मिलकर किसानों के लिए संघर्ष किया है। पूरी भाकियू फौजी के परिवार के साथ है। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार और संचालन विकास बालियान ने किया। कार्यक्रम को पूर्वांचल से आए किसान नेता दीवान चंद, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, वेदपाल सिंह मलिक, जगपाल जोहरा, मोहित बालियान, संजीव राठी, चांदवीर बालियान, बलधारी सिंह, इंदर भगत जी, राजीव तोमर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें