फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने तहसील सभागार में नगर एवं देहात में कोटेदारों की बैठक ली। एसडीएम ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को समय पर राशन मिलना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व पूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न पात्र गरीबों तक पहुंचना चाहिए। खाद्यान्न मिलने की किसी पात्र गरीब की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शत प्रतिशत आधार कार्ड राशन कार्ड से अंकित कराएं। गरीब पात्रों के आवेदन भी कराएं, जिसके उनके नाम खाद्यान्न सूची में अंकित हो सके। मृतकों और बाहर रहने वाले लोगों के नामों को खाद्यान्न सूची से हटवाएं। उन्होंने कोटेदारों को समय पर अपनी दुकानें खोलें और राशन कार्डधारकों से व्यवहार सही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें