फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई बूंदा-बांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ हुई बूंदा बांदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। शाम के समय ठंडी हवा के साथ बूंदा बांदी हुई। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग की चेतानवनी सच साबित हुई। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दिन भर तेज हवाएं चली। जिसके कारण सड़कों पर धूल उड़ती रही। शाम के समय गरज और चमक के साथ बूंदा बांदी हुई। ऐसे में किसान चिंतित हैं। खेतों में सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। मौसम के खराब होने से फसल में नुकसान होने की पूरी संभावना है। बारिश के साथ तेज हवा चलती है तो फसल गिर जाएगी और किसान को नुकसान होगा। हालांकि बारिश न होने से किसान ने थोड़ी राहत की सांस ली। दो दिन से मौसम लगातार खराब चल रहा है। पहाड़ों पर बारिश के चलते शाम के समय ठंडी हवा चली। मौसम में अचानक आई गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है। मौसम में परिवर्तन से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें