बुढ़ाना। विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई दिन से अपना काम छोड़कर बिल जमा कराने आते है। विद्युत कर्मचारी उनके बिल जमा नहीं कर रहे है। कर्मचारी नेट कनेक्टिविटी खराब होने का बहाना बनाते है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की। निगम अधिकारियों का कहना है कि बीएसएनएल के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नेट कनेक्टिविटी खराब चल रही है। बिल ऑनलाइन जमा होते है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर राजीव, संजीव, बबलू, दिनेश, विकास, अमित, सुमित, संजय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।