चरथावल। रेनबो एकेडमी में नौनिहाल अबीर गुलाल के रंगों से सरोबार हो गए। होली गीतों पर बच्चों और स्टाफ ने जमकर डांस किया। संस्थापक देवेंद्र बंसल ने कहा कि रंगोत्सव परस्पर सद्भाव और प्यार का संदेश देता है। प्रबंधक अभिषेक कुमार, अनामिका त्यागी, रश्मि सैनी, पूजा गर्ग, सोनिका, पारुल अग्रवाल, रीना मित्तल, काजल गर्ग, विशाखा, प्रिया शर्मा, नेहा धीमान मौजूद रहे। उधर, गांधी शिशु निकेतन में बच्चों ने धमाल मचाया। भूमि विकास बैंक में होली खेली गई। प्रबंधक पारस सैनी, फील्ड ऑफिसर विपिन तोमर, जितार्थ त्यागी, पुनीत चौधरी, संजय कुमार, योगेश त्यागी, विकास मौजूद रहे।