फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मोहर्रिर की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड मोहर्रिर की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर जिला हापुड़ के गांव कद्दू नंगला निवासी सुरेश चंद पुत्र राजबल सोमवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस में काम करने के बाद आराम करने लगे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी तबीयत खराब होने लगी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हार्ट अटैक की शिकायत बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेश चंद वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को उनके शव को पीएम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें