फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम करें टीपी नगर में खाली पड़ी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपीनगर में खाली पड़ी भूमि की होगी नीलामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने टीपीनगर की खाली पड़ी भूमि की बिक्री करने तथा एआरटीओ कार्यालय टीपी नगर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीए की अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ी भूमि की नीलामी कर होने वाली आय से आवास योजना शुरू करने को कहा। मानचित्र प्रक्रिया को सरल करें तथा शमन शुल्क से आय बढ़ाई जाए। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की सूची भी मांगी। बैठक में बोर्ड का बजट भी पास किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त शनिवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में आयोजित 40वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय व अन्य विकासपरक योजनाओं को शीघ्र शुरू किया जाए। टीपीनगर की खाली पड़ी जमीन को बेचें और एआरटीओ अपना कार्यालय पीपी नगर में शिफ्ट करें। विकास योजनाओं के निर्माण के लिए जमीन देखें। बेकार पड़ी संपत्ति को बेचकर धनराशि अर्जित करें। मंडलायुक्त ने कहा कि जेई तिथिवार कार्य तथा दिए गए लक्ष्य का वितरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि नियमों के अंतर्गत कार्य कराया जाए। टीपी नगर में सभी ट्रांसपोर्टर को शिफ्ट कराएं। इसके लिए उनके साथ बैठक कर लें। अवैध बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि नक्शा पास करने में देरी न की जाए। मोबाइल टावर से संबंधित लंबित दावों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा तथा रिपोर्ट भी मांगी। प्राधिकरण फ्लैट बनाकर बेचे और निर्माण कार्य नियमों के अनुसार की जाए। बैठक में डीएम/उपाध्यक्ष अजय शंकर पांडेय, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें