फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में कराटे कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कराटे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में गाजियाबाद से आए हुए इंटरनेशनल शुतुर्यु कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया के निदेशक शिहान वेद प्रकाश शर्मा, डैन ब्लैक बेल्ट तथा सेन्सई अभिषेक शर्मा, चीफ इंस्ट्रक्टर द्वारा विशेष सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग कैंप में कक्षा एक से आठ तक के 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिहान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज के समय में ओलंपिक खेलों में कराटे का विशेष स्थान है। इस खेल के माध्यम से बच्चे स्पोर्ट्स में अपना कैरियर बना सकते हैं। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने कहा कि विशेष रूप से परीक्षा के दिनों में तनाव-मुक्त रहने के लिए मोबाइल पर खेलने से ज्यादा शारीरिक अभ्यास ज्यादा आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें