फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में बैंकों से जुड़े वादों का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ मार्च को बैंकों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला जज संजय कुमार पचौरी अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के की देखरेख में लोक अदालत लगेगी। बैंक रिकवरी, एक मुश्त समाधान योजना के केस जो विभिन्न बैंकों से संबंधित हो, उनका निस्तारण कराया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर आलोक रस्तोगी ने बताया की पीएनबी के संयोजन में जिले के सभी बैंक अपने यहां के वादों को निस्तारित कराएंगे। इसके लिए बैंकों के बकाएदार अपने अपने बैंकों की शाखाओं से संपर्क स्थापित कर अपने वाद लोक अदालत में लगवा सकते है। पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं में लोक अदालत के लिए केस लगाने का कार्य प्रगति पर है। बैंक के उपभोक्ता अपनी संबंधित शाखा के प्रबंधक से संपर्क कर सकते है। नौ मार्च 2019 की लोक अदालत में पंजाब नेशनल बैंक के अलावा अन्य बैंकों के स्टॉल भी कचहरी परिसर में लगाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें