फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयं सेवकों ने नशामुक्ति अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति अभियान चलाया
विज्ञापन

खतौली। केके जैन महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति अभियान चलाया।
गांव सठेड़ी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चौथे दिन एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सोनिया सैनी, रिम्मी भाटी, ज्योति, रेनू सैनी, अंजलि, प्रेरणा, सबा, सानिया, छाया, काजल, प्रियंका, शालिनी, फरहीन, नेहा, समीर, अर्जुन, भावना, मोनू कुमार, रीतू, प्रिया सोम आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जिससे मनुष्य का जीवन ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने नशामुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशा छोड़ने के लिए जागृत करने का प्रयास किया। पूर्व प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने शिविर में नशामुक्ति तथा स्वच्छता विषय पर जानकारी दी। गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पारुल जैन, आकाश जैन, रमेश जैन का सहयोग रहा। ज्योति रानी, नरगिस, शिवानी सैनी, शालू, रेशमा, कोमल, तनुप्रिया आदि स्वयंसेवकों का प्रशंसनीय कार्य रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें