फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने का मौका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोहल्ला सुभाष चौक निवासी स्वर्गीय सोहनवीर सिंह की दंगे के दौरान जौली गंगनहर पटरी पर मौत हो गई थी। उनके सबसे छोटे पुत्र देवेंद्र सहरावत वर्तमान में जिला गाजियाबाद के नवोदय जवाहर विद्यालय में गणित के शिक्षक के रुप में तैनात हैं। भाई योगेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा 2.0’ कार्यक्रम के लिए देवेंद्र सहरावत को आमंत्रित किया गया है। उन्हें गाजियाबाद के सात छात्रों के साथ जिला प्रभारी बनाकर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। मंगलवार को यह चर्चा प्रतियोगिता हुई। चर्चा प्रतियोगिता में शामिल होने पर चेयरमैन सरला देवी, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, मदनपाल, राजेश सहरावत, रविदत्त, देवेंद्र शर्मा, गन्ना परिषद के चेयरमैन अजय चौधरी, प्रधानाचार्य कैप्टन ज्ञानेंद्र, प्रबंधक डा. कर्णवीर, प्रबंधक आनंद सहरावत, बाबा ओमबीर, रामकुमार शर्मा, डा. राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, वेदवीर आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें