मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर भाषण, क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में डीएवी डिग्री कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान एसडी कॉलेज और तीसरा श्रीराम कॉलेज को मिला। पोस्टर मेकिंग में एसवीएम कॉलेज की रिजवाना ने प्रथम, डीएवी की सबा ने द्वितीय और डीएवी की दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में छोटूराम कॉलेज की शिविका चौधरी ने पहला, श्रीराम कॉलेज की गौरवी त्यागी ने दूसरा और श्रीराम की ही श्रद्धा गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति के डॉ एमके बंसल, प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, प्रोफेसर राधामोहन तिवारी, डॉ वरूण कुमार त्यागी ने विचार रखे। संचालन डॉ योगेश कुमार ने किया।