फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल टूर्नामेंट के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल टूर्नामेंट के विजेताओं का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई स्कूलों के जिला इंटर स्कूल गर्ल्स टूर्नामेंट की विजेता टीमों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्टेपिंग स्टोन स्कूल में हुए जिला इंटर स्कूल वॉलीबाल गर्ल्स टूर्नामेंट में डीएस पब्लिक स्कूल, न्यू स्टेपिंग स्टोन स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, जेवी पब्लिक स्कूल आदि की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अभिनव सुशील व हिंदी विंग की प्रधानाचार्या आभा बंसल ने किया। शुरूआती मैच न्यू स्टेपिंग स्टोन स्कूल और डीएस पब्लिक स्कूल की छात्राओं के बीच खेला गया। न्यू स्टेपिंग स्टोन की टीम विजेता रही। दूसरा मैच जेवी पब्लिक स्कूल और जीसी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों के बीच हुआ। इस मैच में काफी रोमांचक मुकाबले में जेवी पब्लिक की टीम जीती। तीसरा मैच एसडी पब्लिक स्कूल और न्यू स्टेपिंग स्टोन स्कूल के बीच हुआ। न्यू स्टेपिंग स्टोन स्कूल विजेता रहा। सोमवार शाम तक चले मुकाबले के बाद मंगलवार को टूर्नामेंट का समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर विजेता टीमों की खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अभिनव सुशील व प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने कहा कि छात्राओं में खेलों में भाग लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें