फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में नहीं हो पाएगी पालिका बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह नहीं हो पाएगी पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक दिसंबर में होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब नए साल में ही बैठक होने की पूरी संभावना है। दरअसल, संसद और विधानसभा के शीतकालीन सत्र चल रहे हैं। इस कारण सांसद और विधायक बैठक के लिए समय नहीं दे पाएंगे। उनके बिना बैठक का हो पाना संभव नहीं है। इसलिए एजेंडा जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक लंबे समय से विवादों में फंसी है। एक वर्ष के कार्यकाल में अब तक केवल तीन बैठकें हुई हैं, जबकि दो स्थगित हो गई थी। नगर पालिका प्रशासन 29 नवंबर को बैठक कराना चाहता था, लेकिन मंडलायुक्त सहारनपुर सीपी त्रिपाठी ने बैठक पर रोक लगा दी थी। 12 जून को हुई बैठक की जांच पूरी करने के बाद उन्होंने एजेंडा जारी करने की अनुमति तो दे दी, लेकिन बीच में नगर मजिस्ट्रेट अवकाश पर चले गए। अब नए ईओ की तैनाती हुई तो संसद और विधानसभा के सत्र शुरू हो गए। संसद का शीतकालीन सत्र आठ जनवरी तक चलेगा। इसलिए इससे पहले पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के बैठक में उपस्थित होने की संभावना कम ही है। विधानसभा का सत्र चलने के कारण शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी बैठक के लिए समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए बैठक के लए िएजेंडा जारी नहीं किया जा सका है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि सांसद और विधायक से समय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे समय मिलने के बाद बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें