स्वामी केशवानंद महाराज को सम्मानित किया
मोरना। वृक्ष पुरुष की संज्ञा दिए जाने पर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज को भाजपाइयों ने पुष्प देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व गंगा घाट पर नव मतदाता बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने फार्म भरने की प्रक्रिया में भाग लिया।
शुकतीर्थ स्थित हनुमान धाम की नक्षत्र वाटिका के निर्माण कराने और व्यवस्थित रखने के लिए स्वामी केशवानंद महाराज को वृक्ष पुरुष की संज्ञा दिए जाने को लेकर पूर्व विधायक अशोक कंसल, नमामी गंगे सदस्य संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल, विजय शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री रमेश खुराना, जिला संयोजक राजकुमार सैनी, बिजेंद्र, अमित राठी, ब्रजवीर डायरेक्टर, नीटू, संजू चौधरी, विजय राठी, प्रदीप कुमार, ऋषिदेव धीमान, ओमपाल मास्टर सिंह आदि ने माल्यार्पण करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, गंगा घाट पर नमािम गंगे प्रकल्प मुजफ्फरनगर द्वारा नव मतदाता बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र चौधरी, डॉ. महकार सिंह, विपिन मैनेजर, महेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।