फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। पानी की निकासी नहीं होने को लेकर आवास विकास कालोनी के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग की। एडीएम ने शीघ्र समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आवास विकास कालोनी के लोग एकत्र होकर पहुंचे। कालोनी के लोगों ने पानी निकासी को लेकर प्रदर्शन किया। पीड़ित लोगों का कहना था कि कालोनी में नाले का तो निर्माण हो गया, मगर गंदे पानी की निकासी न होने से नाले से दुर्गंध तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो गई है। इस मामले को लेकर वे कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एडीएम अमित सिंह ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों में सुखवीर सिंह, नीटू उपाध्याय, विकास भारद्वाज, रणवीर सिंह, राजपाल सिंह, इंद्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, प्रेम सिंह, संजय चौधरी, पवन कौशिक, तेज सिंह, देशराज, मनोज, सुधीश पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें