ट्रेन से नीचे गिरकर मेरठ के युवक की मौत
खतौली। ट्रेन से नीचे गिरकर रविवार की रात को एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की शनाख्त मेरठ के रणजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव टबीटा फाटक के पास वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। मृतक के जेब से मिली आईडी के आधार पर शव की शनाख्त मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रणजीत सिंह (45) पुत्र बिहारीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति किस ट्रेन में सवार था और वह कैसे गिरा। पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में जुटी है।