अंजना ने जीती मटकी सज्जा प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मटकी और बांसुरी सजाकर अपने कला कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ संतोष गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है। रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने भाग लिया। मटकी और बांसुरी को ऐसा भव्य रूप दिया कि निर्णायकों को भी चयन करने में समय लगा। पहला स्थान छात्रा अंजना ने प्राप्त किया। गजारा ने द्वितीय और ईवा ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में दिव्या शर्मा एवं डॉ योगिता शर्मा रही। प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। संचालन गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता येशु शर्मा एवं चित्रकला विभाग की प्रवक्ता डॉ बबीता शर्मा ने किया।