फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज पूजन के बाद निकली परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वज पूजन के बाद निकली परिक्रमा यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गोलोक धाम गांधी कालोनी में पाटोत्सव कार्यक्रम में ध्वज पूजन और परिक्रमा की गई। राधा नाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मंगल गीत गए। परिक्रमा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

गांधी कालोनी में ध्वज पूजन का शुभारंभ योगीराज मौजी बाबा एवं जगतगुरु कृष्णस्वरुपतीर्थ महाराज के सानिध्य में हुआ। परिक्रमा यात्रा में श्रद्धालुओं ने राधा नाम संकीर्तन किया। यजमान राजकुमार, मुरारीलाल आहुजा और अमर धमीजा रहे। प्रेमी छाबड़ा, राकेश शर्मा, सतीश सेठी, हरिकृष्ण भोला, ब्रजमोहन बाटला, रमेश खत्री, तेजेंद्र भाटिया, ऋषि आहूजा, पुनीत डाबर, प्रीति, प्रियांशु अरोरा, छवि, नरेश चावला, पवन छाबड़ा, गुलशन, किशन ठकराल आदि ने भाग लिया। बुधवार से 31 अगस्त तक प्रात: आठ बजे से अखंड महामंत्र जाप और राधा संकीर्तन होगा। रविवार को पालकी यात्रा निकाली जाएगी। तीन सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत पर भावमय फूल बंगला दर्शन महोत्सव, चार सितंबर को नंदोत्सव में सरदार टीनू सिंह के राधा गीत और आठ सितंबर को खतौली में केके जैन पब्लिक स्कूल में छठी महोत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें