फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से चालक की मौत, कैंटर के टायर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर चालक की जान गई
विज्ञापन

सिखेड़ा। धर्मकांटा पर कैंटर का वजन तुलवाने को खिड़की खोलकर नीचे उतरते समय चालक का सिर हाईटेंशन तार से टच हो गया। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से कैंटर के टायर आग लगने से पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के थाना लखनौर के गांव निर्मला निवासी 38 वर्षीय चालक अशोक पुत्र छोटे लाल यादव शनिवार को जौली रोड स्थित राज गत्ता फैक्ट्री में अपने कैंटर से माल लेकर आया था। फैक्ट्री से माल उतारकर चालक कैंटर का खाली वजन कराने के लिए सड़क पार धर्मकांटा पर पहुंचा। चालक ने कैंटर को वजन कराने के लिए धर्मकांटा पर खड़ा कर दिया और खिड़की खोलकर नीचे उतरने लगा। धर्मकांटा के पास से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है। चालक का सिर विद्युत लाइन के तार से टच हो गया। करंट लगने से चालक बुरी तरह से झुलस गया और दूर जाकर जाकर गिरा। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से कैंटर के टायरों में आग लग गई थी। टायरों में आग लगने से धर्मकांटा के कर्मचारी और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई थी। लोगों ने लाइन को बंद कराकर बमुश्किल आग को बुझाया, तब तक टायर पूरी तरह से जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें