फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

खतौली। पुरी-हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के पिछले वर्ष दुर्घटनाग्रस्त होने पर मरने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया तथा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पिछले साल 19 अगस्त को तहसील के सामने उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई थी। रविवार की सुबह जगत कालोनी के लोगों ने हादसे में मरने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया और श्रद्धांजलि दी। हवन यज्ञ पंडित राहुल शास्त्री ने कराया। पिंटू अहलावत, अनुज, रोहन, छोटू, अमित, कल्लू अहलावत, मनोज, पंकज वालिया, मुकेश, कुलदीप तोमर आदि कालोनी के लोग शामिल हुए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने जिस जगह पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उस जगह रेलवे ट्रैक पर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण करके गायत्री मंत्र व शांति पाठ के साथ मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अनुज सहरावत, पंडित सुबोध शर्मा, चौधरी जगत सिंह, सुरेश आर्य, प्रताप सिंह गुर्जर अंतवाड़ा, आशु शर्मा, विशु शर्मा, कैलाश, सन्नी, देवा, मनोज बालियान,वरदान प्रजापति, सुंदर धारीवाल, दर्पण गुप्ता, सुशील शर्मा, राजू उपाध्याय, अनूप, अंकित पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें