मिल गेट पर 17 अगस्त को महापंचायत का निर्णय
खतौली। गांव गंगधाड़ी में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की बैठक गन्ना समिति के डायरेक्टर रामनिवास के आवास पर हुई। वक्ताओं ने चीन मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कराए जाने की मांग को लेकर रोष प्रकट किया। इसके अलावा मिल द्वारा किसानों पर मुकदमे दर्ज कराने, किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान तथा घटतौली का पैसा नहीं दिए जाने सहित कई मांगों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान 17 अगस्त को मिल गेट पर महापंचायत करेंगे। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महापंचायत करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। बैठक में चौधरी उधम सिंह, चेयरमैन ओमवीर सिंह, डायरेक्टर रामनविास, जयप्रकाश शास्त्री, इकबाल, भंवर सिंह, धर्मपाल, विनोद कुमार, वीर सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रशांत कुमार, बोबी मीरापुर, बोबिंद्र सहरावत, प्रमोद अहलावत, नरेंद्र सिंह चौहान, चौधरी उदयवीर सिंह, असद हैदर, राजकुमार, यशपाल, महेश, रमेश, यशपाल, राजबीर आदि किसान मौजूद रहे।