मुजफ्फरनगर। शूटर नेहा तोमर का जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर के आवास पर स्वागत किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। देश के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाली नेहा तोमर का सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल के आवास पर स्वागत किया। इस अवसर पर अर्जुन तोमर, डॉ विवेक बालियान, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, संजय राठी, अमित राठी, संदीप मलिक, धीरेंद्र बरवाला, जोगिंद्र काला, अवनीश चौधरी, अनिल त्यागी, वंदना वर्मा, सतीश मखियाली आदि रहे।
जाट महासभा ने भी किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा की मखियाली में ब्रहमसिंह के आवास पर बैठक हुई। बैठक में सामाजिक बुराईयों को दूर करने पर विचार हुआ। इस अवसर पर नेहा तोमर का स्वागत किया गया। शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, मृत्यु भोज सामाजिक बुराईयां है, इन्हें दूर किया जाना चाहिए। डॉ विनोद कुमार, हरेंद्र, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, सुंदर पाल सिंह, अमित कुमार, रामपाल वर्मा, धर्मवीर मलिक, जगदीश बालियान, महेश पाल ने विचार रखे। जाट महासभा ने जूनियर शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली नेहा तोमर को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अमर पाल एवं संचालन देवी सिंह सिंभालका ने किया। प्रियवृत आर्य, ब्रजवीर सिंह, डॉ रविंद्र सिंह, मनोज राठी, जगवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, अशोक कुमार, शक्ति सिंह आदि रहे।