फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें योग, काया करें निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। जय हिंद इंटर कॉलेज में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं ने योग को स्वस्थ रहने का मूलमंत्र बताया। विभिन्न योगासनों और क्रियाओं के माध्यम से अनेक बीमारियों के खात्मे का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संजीवनी योग एवं नेचरोपैथी संस्थान रुड़की एमए योगाचार्य के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने जयहिंद कॉलेज में योग कार्यशाला का आयोजन किया। योग को जीने की कला के साथ जटिल रोगों से निजात दिलाने का बेहतर माध्यम बताया गया। योग के साथ व्यायाम करने के तरीकों को प्रदर्शित किया गया। संकटासन, उत्कटासन, पश्चिमोतान आसन, भुजंगासन, ताडासन तथा प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपाल भांति और उज्जायी कराकर उनके फायदे बताएं। बबीता त्यागी, निशा त्यागी, नविता और छात्रों में जैकी कुमार, ध्रुव कुमार, सचिन कुमार ने प्रशिक्षण दिया और योग के टिप्स बताएं। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति, सुशील त्यागी, सुभाष चंद त्यागी, रामानंद त्यागी, अमित त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें