फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों में पोषक तत्वों का संतुलन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कृषि विशेषज्ञों ने खरीफ फसलों में पोषक तत्वों का संतुलन बनाकर बेहतर उत्पादन करने के टिप्स दिए। सहारनपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. डीएस राजपूत ने कहा कि किसान पंजीकरण कराकर सरकारी की लाभकारी योजनाओं को लाभ उठाए।
विज्ञापन

सैदपुर कलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय किसान पाठशाला के समापन पर मुख्य अतिथि मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों ने कृषि यंत्र योजना की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा इकाई राकेश बाबू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बौछारी सिंचाई एवं बर्मी कंपोस्ट के महत्व से अवगत कराया। कहा कि सोलर पंप से कम लागत में सिंचाई की जा सकती है। उप परियोजना निदेशक अरविंद शर्मा ने खरीफ फसलों में पोषक तत्वों की समुचित मात्रा का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं पर अनुदान के बारे में बताया। अनिल कुमार, बाद सिंह, ब्रिजेश कुमार का सहयोग रहा। प्रधान नफीस अहमद, किसान तनवीर अहमद, सुहैल, मुख्तयार हुसैन, नौशाद, ब्रजपाल सिंह, इमरान, कृष्णपाल सिंह, सुबोध कुमार, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें